पडि़कल की बोली 7.75 करोड़ में लगी, तीन टीमों ने दिखाई दिलचस्पी  

मुंबई- युवा ओपनर देवदत्त पडिकल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। CSK और RCB के बाद मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। 

वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर दिल्ली और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। आईपीएल 2021 में इनको दिल्ली से 7.75 करोड़ मिलते थे। वैल्यू में 1 करोड़ इजाफा हुआ। 

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को लखनऊ ने 4.40 करोड़ में खरीदा। इनकी वैल्यू वैल्यू 58% कम हुई। श्रेयस अय्यर इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *