इंडिगो को सात तिमाही बाद हुआ फायदा, 129 करोड़ का लाभ
मुंबई- इंडिगो को सात तिमाही बाद फायदा हुआ है। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में इसे 129.79 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। एक साल पहले इसी समय में इसने 621.80 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
कंपनी का शुद्ध रेवेन्यू 89 पर्सेंट बढ़कर 9,294.77 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 4,909.98 करोड़ रुपए था। इसका पैसेंजर टिकट रेवेन्यू 8,073 करोड़ रुपए रहा जिसमें 98.4 पर्सेंट की बढ़त रही। कंपनी का एंसिलियरी रेवेन्यू 1,141 करोड़ रुपए रहा। इसमें एक साल पहले की तुलना में 41 पर्सेंट की बढ़त रही।
दिसंबर 2021 तक कंपनी के ऊपर 35,153 करोड़ रुपए का कर्ज था। यह एक साल पहले की तुलना में 26.8 पर्सेंट बढ़ा है। एयरक्राफ्ट के ईंधन पर इसने 3,269 करोड़ रुपए खर्च किया जबकि इंजिन की किराए पर 127 करोड़ रुपए का खर्च किया। कुल खर्च 62 पर्सेंट बढ़कर 9346 करोड़ रुपए हो गया।
उधर, कंपनी ने राहुल भाटिया को प्रबंध निदेशक बनाया है। भाटिया को फाउंडर और प्रमोटर रहे हैं। इंडिगो का मार्केट शेयर 50 पर्सेंट के करीब है और यह देश की सबसे ज्यादा एयरक्राफ्ट चलाने वाली कंपनी है। देश में स्पाइसजेट और इंडिगो लिस्टेड हैं। जबकि गो एयर आईपीओ लाने की योजना बना रही है।
इंडिगो कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हवाई यात्रियों को एक स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इंडिगो ने एक ‘वैक्सी फेयर’ (Vaxi Fare) स्कीम लॉन्च की है। इंडिगो कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोगों को स्पेशल डिस्काउंट दे रही है। दरअसल, इंडिगो ने एक ‘वैक्सी फेयर’ (Vaxi Fare) स्कीम लॉन्च की है, जिसका लाभ वैक्सीन लगवा चुके लोग उठा सकते हैं।
इंडिगो के यात्रियों को ये डिस्काउंट फ्लाइट टिकट के बेस फेयर पर मिलेगा। एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में बताया कि इंडिगो ने ‘वैक्सी फेयर’ स्कीम की शुरुआत की है, जिसके तहत अगर किसी ने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है तो उसे हर रूट पर किराए में 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी।

