सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट, निवेशकों के एक लाख करोड़ डूबे

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 200 पॉइंट्स गिर कर 59,300 पर कारोबार कर रहा है। इस वजह से निवेशकों को आज एक लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आज शेयर बाजार गिरावट में है।

लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 269.85 लाख करोड़ रुपए है जो कल 270.75 लाख करोड़ रुपए था। सेंसेक्स के 191 शेयर अपर सर्किट में और 142 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इन शेयर्स में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है न तेजी आ सकती है।

इससे पहले बुधवार को हफ्ते के तीसरे दिन सेंसेक्स 695 पॉइंट्स बढ़कर 59,558 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 203 अंक बढ़त के साथ 17,780 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 30 अंक नीचे 59,528 पर खुला था। इसने 59,557 का ऊपरी और 59,364 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 11 स्टॉक बढ़त में हैं और बाकी 19 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में SBI, रिलायंस, पावरग्रिड, HDFC बैंक और अल्ट्राटेक हैं। इनके अलावा टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति, ITC, NTPC, महिंद्रा एंड महिंद्रा भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील हैं। इंडसइंड बैंक, HCL टेक, सनफार्मा, कोटक बैंक, विप्रो, डॉ. रेड्‌डी और एयरटेल के साथ नेस्ले भी गिरावट में हैं।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 17,746 पर कारोबार कर रहा है। इसके मिड कैप, नेक्स्ट 50, फाइनेंशियल और बैंकिंग इंडेक्स गिरावट में हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 22 बढ़त में और 28 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में HDFC, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट और इंफोसिस हैं। निफ्टी के बढ़ने वाले शेयर्स में टाटा कंज्यूमर, टाटा मोटर्स, NTPC, इंडियन ऑयल और रिलायंस इंडस्ट्रीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *