सेंसेक्स 900 अंक गिरा, निवेशकों के ढाई लाख करोड़ आज डूबे

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 900 पॉइंट्स गिर कर 59,236 पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस का शेयर 2.5% और बजाज फिनसर्व 4.5% टूटा है। निवेशकों को ढाई लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 272.52 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 274.91 लाख करोड़ रुपए था।

इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 656 पॉइंट्स गिर कर 60,098 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक नीचे 17,938 पर बंद हुआ।सुबह मामूली गिरावट में रहा बाजार दोपहर के बाद अचानक गिरावट में आ गया है। भारी बिकवाली, अमेरिका में ब्याज दरें और महंगाई की वजह से बाजार पर असर दिखा है। सेंसेक्स आज 53 पॉइंट्स नीचे 600,45 पर खुला था। यह एक बार 59,145 तक चला गया था।

इसके 30 शेयर्स में से 24 गिरावट में और 6 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में इंफोसिस, HCL टेक, डॉ. रेड्डी हैं। इनके अलावा ICICI बैंक, नेस्ले, विप्रो, टेक महिंद्रा, HDFC, TCS और सन फार्मा भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, मारुति, टाटा स्टील और एयरटेल हैं।

सेंसेक्स के 190 शेयर अपर सर्किट में और 227 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इनके भाव में एक तय सीमा से ज्यादा न तो गिरावट हो सकती है और न ही बढ़त हो सकती है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 224 अंक गिर कर 17,713 पर कारोबार कर रहा है। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स गिरावट में हैँ।

निफ्टी ने 17,943 का ऊपरी और 17,705 का निचला स्तर बनाया। यह 17,921 पर खुला था। इसके 50 शेयर्स में से 27 बढ़त में और 23 नीचे कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के गिरने वाले स्टॉक में प्रमुख रूप से इंफोसिस, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, रिलायंस और ONGC हैं। बढ़ने वाले शेयर में टाटा कंज्यूमर, पावरग्रिड, ग्रासिम, अल्ट्राटेक और हीरो मोटो कॉर्प हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *