सेंसेक्स 61 हजार के पार, 10 सेकेंड में निवेशकों ने कमाए 1.5 लाख करोड़
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 450 पॉइंट्स बढ़कर 61,014 पर कारोबार कर रहा है। 10 सेकेंड में निवेशकों ने 1.5 लाख करोड़ रुपए की कमाई की है। सोमवार को यह 60 हजार का आंकड़ा पार किया था।
आज मार्केट कैप 276.64 लाख करोड़ रुपए है जो कल 275.27 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले 18 अक्टूबर 2021 को बाजार 274.69 लाख करोड़ करोड़ रुपए के साथ बंद हुआ था। TCS, विप्रो और इंफोसिस के आज दिसंबर तिमाही के रिजल्ट आएंगे। उम्मीद है कि यह कंपनियां बेहतर प्रदर्शन करेंगी। आज पेटीएम का शेयर 3% टूटकर 1,086 रुपए पर पहुंच गया है। वोडाफोन का स्टॉक 4% ऊपर 12 रुपए के पार है। कैफे कॉफी डे 3% तेजी में है। यह तीनों स्टॉक कल भारी उतार-चढ़ाव में थे।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 448 पॉइंट्स ऊपर 61,064 पर खुला था। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 221 पॉइंट्स (0.37%) बढ़कर 60,616 पर और निफ्टी 52 अंक (0.29%) बढ़कर 18,055 पर बंद हुआ। वोडाफोन आइडिया 20.88% की गिरावट के साथ सबसे टॉप लूजर रहा। कॉफी डे एंटरप्राइजेज का शेयर 20% बढ़कर टॉप पर रहा।
आज दिन में सेंसेक्स ने 61,044 का ऊपरी और 60,907 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 2 गिरावट में हैं जबकि 28 बढ़त में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, कोटक बैंक, NTPC, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा हैं। इसके साथ ही एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, इंफोसिस और ICICI बैंक भी बढ़त में हैं।
गिरनेवाले शेयर में नेस्ले और TCS हैं। सेंसेक्स के 445 शेयर अपर सर्किट में और 109 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि एक दिन में इन स्टॉक में इससे ज्यादा की न तो बढ़त हो सकती है और न ही गिरावट हो सकती है। आज मार्केट कैप 276.64 लाख करोड़ रुपए है जो कल 275.27 लाख करोड़ रुपए था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103 पॉइंट्स ऊपर 18,184 पर कारोबार कर रहा है। आज यह 18,170 पर खुला था। दिन में इसने 18,143 का निचला स्तर और 18,184 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 43 बढ़त में और 7 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में TCS, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), नेस्ले और डॉ. रेड्डी हैं। निफ्टी के बढ़ने वाले स्टॉक में हिंडालको, ONGC, अल्ट्राटेक, ग्रासिम और टाटा स्टील हैं। इसके नेक्स्ट 50, मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में कारोबार कर रहे हैं।