60 हजार के पार खुला सेंसेक्स, 15 सेकेंड में निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 60 हजार के पार खुला। अभी यह 460 पॉंइंट्स ऊपर 60,199 पर कारोबार कर रहा है। 15 सेकेंड में निवेशकों ने 2 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं।
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 272.22 लाख करोड़ रुपए है। शुक्रवार को यह 272.34 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 142 पॉइंट्स बढ़ कर 59,744 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67 अंक ऊपर 17,912 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स आज 60,070 पर खुला था। दिन में इसने 60,241 का ऊपरी और 60,064 का निचला स्तर बनाया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। बुधवार को इस कंपनी का रिजल्ट आएगा। इसमें यह शेयर के बायबैक की घोषणा कर सकती है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 शेयर गिरावट में हैं।
सेंसेक्स के 532 शेयर अपर सर्किट में और 91 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैँ। यानी एक दिन में इन शेयर्स में इससे ज्यादा न तो गिरावट हो सकती है न ही तेजी आ सकती है। सेंसेक्स के बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, मारुति, पावर ग्रिड, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक हैँ।
ITC, टाइटन, बजाज फाइनेंस, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के भी शेयर बढ़त में हैं। सन फर्मा, नेस्ले, डॉ. रेड्डी, HCL टेक गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107 अंक ऊपर 17,920 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,913 पर खुला था और 17,955 का ऊपरी स्तर तथा 17,893 का निचला स्तर बनाया।
निफ्टी के नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप इंडेक्स बढ़त में हैं। इसके 50 शेयर्स में से 42 तेजी में और 7 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में UPL, ICICI बैंक, ITC, मारुति, HDFC बैंक हैं। गिरने वाले शेयर्स में विप्रो, हिंडालको, एशियन पेंट्स, HCL टेक और डिवीज लैब हैं।