8 लाख करोड़ रुपए की हुई इंफोसिस, एक साल में 50 पर्सेंट का फायदा दिया

मुंबई- दिग्गज टेक कंपनी इंफोसिस का मार्केट कैप कल दिन में 8 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया। इसका शेयर एक साल के ऊपरी स्तर 1913 रुपए पर पहुंच गया था। हालांकि बाजार बंद होते समय यह 1863 रुपए पर रहा और मार्केट कैप 7.83 लाख करोड़ रुपए रहा। एक साल में इस शेयर ने 50 पर्सेंट का फायदा दिया है। पिछले साल दिसंबर में यह 1226 रुपए पर था। 8 लाख करोड़ से ज्यादा वाली देश में कुल कंपनियां हैं। 

दो कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपए के ऊपर है। इसमें एचयूएल और आईसीआईसीआई बैंक हैं। इंफोसिस का शेयर लगातार बढ रहा है। सितंबर तिमाही में बेहतर रिजल्ट की वजह से इसका शेयर बढ़ा। दिसंबर तिमाही का इसका रिजल्ट अगले महीने में 15 जनवरी से पहले आएगा। ऐसे में अनुमान है कि यह शेयर और ज्यादा बढ़ सकता है।  

शेयर बाजार में कल हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 202 पॉइंट्स गिरकर 57113 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक टूटकर 17,003 पर बंद हुआ। बैंकिंग स्टॉक्स की सबसे ज्यादा पिटाई हुई। इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 1-1% से ज्यादा गिरे। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 252 अंकों की तेजी के साथ 57,567 पर खुला था। इसने दिन में 57,623 का ऊपरी और 56,813 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 23 शेयर्स गिरावट में जबकि 7 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर में HCL टेक 3% बढ़ा। एशियन पेंट्स, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और इंफोसिस भी तेजी रहे। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 पॉइंट्स नीचे 17,003 पर बंद हुआ। इसने दिन में 17,155 का ऊपरी और 16,909 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 स्टॉक में से 39 गिरावट में रहे और 11 बढ़त के साथ बंद हुए।। इसके नेक्स्ट 50 इंडेक्स, मिड कैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *