पॉलिसी बाजार, नायका और जोमैटो के शेयर्स 13% तक टूटे
मुंबई- शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर नई लिस्टेड कंपनियों के शेयर्स पर भी पड़ा। नायका, कारट्रेड जोन, पेटीएम, जोमैटो, पॉलिसीबाजार जैसे शेयर्स 8 से 13% तक गिर गए। पॉलिसी बाजार का शेयर तो IPO के मूल्य से भी नीचे चला गया। निवेशकों को भारी घाटा देने वाला पेटीएम का शेयर आज मामूली टूटा, फिर भी यह 1304 रुपए पर बंद हुआ। 2150 रुपए पर इसने IPO में शेयर बेचा था। उसकी तुलना में अभी भी यह निवेशकों को भारी घाटा दिया है।
पॉलिसी बाजार का शेयर 17 नवंबर को यह 1470 रुपए पर था। वहां से अब तक इसमें 35% की गिरावट आ गई है। सोमवार को यह 13.48% गिरकर 935 रुपए पर पहुंच गया। यह अपने इश्यू प्राइस 980 रुपए से भी नीचे आ गया है। हालांकि दिन में यह 886 रुपए तक गया था। यह इसका एक साल का निचला स्तर है।
इसी तरह से नायका का शेयर 7.32% टूट गया। नायका का शेयर IPO के बाद अच्छा रिटर्न दिया था निवेशकों को। IPO में इसका भाव 1100 रुपए था, जो 100% बढ़ गया था। यह 1945 रुपए तक चला गया। एक साल का इसका ऊपरी स्तर 2574 रुपए था और आज यह एक साल के निचले स्तर 1886 रुपए तक चला गया था। जोमैटो दिन में 124 रुपए का निचला स्तर बनाया। एक साल का ऊपरी स्तर 169 रुपए था जो 114 रुपए का निचला स्तर भी बनाया। हालांकि अभी भी यह IPO के मूल्य की तुलना में ज्यादा भाव पर कारोबार कर रहा है।
कारट्रेड का शेयर 4% टूटकर 867 रुपए पर बंद हुआ। दिन में इसने 864 रुपए का निचला स्तर भी बनाया। इसने 1610 रुपए पर एक साल का ऊपरी स्तर बनाया और आज एक साल का निचला स्तर बनाया। यानी ऊपरी स्तर से इसमें 50% की गिरावट आ चुकी है। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाला जोमैटो का शेयर करीबन 7% टूटकर 126 रुपए पर बंद हुआ।