कैटरीना की शादी वाले होटल में एक रूम का किराया 5.3 लाख रुपए
मुंबई- आजकल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी चर्चा में है। दोनों की शादी का आज पहला दिन है। 9 दिसंबर तक यह शादी चलेगी। हम बता रहे हैं जहां इनकी शादी हो रही है, वहां का किराया और कैसी है वह जगह।
कैटरीना की शादी राजस्थान के चौथ का बरवारा गांव में हो रही है। यहां पर ग्रैंड सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा होटल है। यह एक तरह से रॉयल होटल है। इसे 14 वीं शताब्दी में बनाया गया था। बाद में इसे सिक्स सेंसेस होटल में बदला गया था। इस रिसॉर्ट पैलेस को राजस्थानी रॉयल फैमिली द्वारा शुरू किया गया था। इसमें चौथ का बरवारा नाम से मंदिर भी है। इसकी डिजाइन एक ऐतिहासिक रूप से बनाई गई है।
इसके आस पास जंगल हैं और यह झीलों से सटा हुआ होटल है। जयपुर से यह 3-4 घंटे की दूरी पर है। रणथंभोर नेशनल पार्क से यह आधे घंटे पर है। यह होटल स्पेशल इवेंट्स को होस्ट करता है और सांस्कृतिक कार्यक्रम इसकी पहचान हैं। जहां पर खूबसूरती इसकी निशानी है। इसमें आयुर्वेदिक हीलिंग सिस्टम, मेडिटेशन, और वेलनेस प्रोग्राम भी हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।
इसमें कुल 48 सूट्स हैं। जिनकी एरिया 753 वर्ग फुट से शुरू होती है। सबसे बड़ा सूट 3,014 वर्गफुट का है। हर रूम को राजस्थानी स्टाइल से बनायागया है। इसकी पश्चिमी साइड से बरवारा गांव दिखता है। इसमें हाथ से बना मैट्रेसेस और सॉफ्ट कॉटन का बिस्तर होता है।
इसमें सबसे सस्ता सूट्स 75 हजार रुपए के किराया वाला होता है। यानी एक रात का किराया 75 हजार रुपए है। इसमें प्राइवेट बगीचे होते हैं। सबसे महंगे सूट्स की कीमत 5.3 लाख रुपए होती है। यानी एक रात में 5.3 लाख रुपए का खर्च आपको लगेगा। इसमें डाइनिंग एरिया से लेकर दो अलग अलग बाथरूम, बेडरूम और अन्य सुविधाएं होती हैं।