बाजार में 554 पॉइंट्स की तेजी,एक मिनट में मार्केट कैप 2 लाख करोड़ बढ़ा
मुंबई- कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स इस समय 287 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 57,034 पर कारोबार कर रहा है। बाजार का मार्केट कैप आज 2 लाख करोड़ रुपए पहले मिनट में बढ़ा है। कल इसमें 4.29 लाख करोड़ रुपए की कमी आई थी।
इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 949 पॉइंट (1.65%) की गिरावट के साथ 56747 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 284 अंक (1.65%) टूटकर 16912 पर बंद हुआ था। कल मार्केट कैप 256 लाख करोड़ रुपए था जो आज 258 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। आज सेंसेक्स 378 पॉइंट्स ऊपर 57,125 पर खुला था। दिन में इसने 57,229 का ऊपरी स्तर बनाया जबकि 56,992 का निचला लेवल बनाया।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 7 शेयर्स गिरावट में हैं। 23 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ने वाले स्टॉक में टाटा स्टील, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और मारुति 2-2 पर्सेंट के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सन फार्मा, बजाज ऑटो भी तेजी में हैं। गिरावट वाले शेयर्स में लार्सन एंड टूब्रो, टेक महिंद्रा ,भारती एयरटेल और डॉ. रेड्डी हैं। आज मार्केट कैप 258 लाख करोड़ रुपए के पार है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,044 पर खुला था। इसने दिन में 17,058 का ऊपरी स्तर बनाया और 16,987 का निचला स्तर बनाया। इसके मिड कैप 50, बैंक, फाइनेंशियल और निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 50 शेयर्स में से 42 स्टॉक तेजी में हैं जबकि 7 गिरावट में हैं। इसके बढ़ने वाले शेयर्स में हिंडालको, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और कोटक बैंक हैं। गिरावट वाले शेयर्स में सिप्ला, टेक महिंद्रा, एयरटेल और डिवीज लैब हैं।

