एलन मस्क के बोल से दो दिनों में 50 अरब डॉलर का घाटा
मुंबई- टेस्ला के मालिक एलन मस्क फिर एक बार अपने सोशल मीडिया बयान की वजह से घाटे में हैं। उनकी कंपनी के शेयर्स में दो दिनों से चली आ रही गिरावट से उनको 50 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।
पिछले साल मस्क ने Tesla stock price is too high imo’. का 7 शब्दों को सोशल मीडिया पर डाला था। इस वजह से एक-एक शब्द की कीमत 14 हजार करोड़ रुपए चुकानी पड़ी। कंपनी की वैल्यूएशन तो कम हुई ही, सीईओ मस्क की जेब से भी 3 बिलियन डॉलर (22.6 हजार करोड़ रुपए) निकल गए थे।
भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 95 अरब डॉलर है। यानी उसका आधा घाटा मस्क को केवल दो दिनों में हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स में शामिल किसी अमीर बिजनेसमैन को दो दिनों में हुआ यह सबसे बड़ा घाटा है। इससे पहले अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में एक दिन में 36 अरब डॉलर की कमी आई थी।
जेफ बेजोस ने अपनी पत्नी से तलाक लेने की घोषणा 2019 में की थी। उसी दिन उनकी कंपनी के शेयर्स में भारी गिरावट आई थी। एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्वीटर पर पूछा था कि क्या वे अपनी कंपनी में अपने 10% शेयर बेच सकते हैं। इस खबर से पहले ही उनके भाई ने अपने काफी सारे शेयर्स बेच भी दिए थे।
टेस्ला के शेयर्स में आई गिरावट से मस्क और जेफ बेजोस के बीच अब 83 अरब डॉलर का अंतर रह गया है। पिछले हफ्ते तक मस्क बेजोस से 116 अरब डॉलर आगे थे। मस्क की संपत्ति 315 अरब डॉलर थी जबकि बेजोस की 299 अरब डॉलर थी। मस्क इसी साल जनवरी में पहली बार बेजोस से आगे निकले थे। टेस्ला के शेयर्स में गिरावट के बाद भी इस साल मस्क की संपत्ति में 70% का इजाफा हुआ है। टेस्ला के शेयर्स की कीमतें इस साल लगातार बढ़ी हैं।
टेस्ला की अर्निंग अच्छी और ग्रोथ वाली रही है। इसकी दूसरी कंपनी स्पेसएक्स का वैल्यूएशन काफी ज्यादा है। टेस्ला का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। पिछले महीने ही हर्ट्ज ग्लोबल ने टेस्ला को एक लाख कार का ऑर्डर दिया था, इसकी वजह से टेस्ला का शेयर जमकर बढ़ा था। इससे मस्क की संपत्ति में इजाफा हुआ और उनकी संपत्ति 311 अरब डॉलर पहुंच गई। मस्क ने पहले भी कहा था कि वह इस साल की चौथी तिमाही तक टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी कम करने पर विचार कर रहे हैं। मस्क के ट्वीट पर 35 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया। इनमें से 59.6% लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया। वहीं 42.1% लोगों ने शेयर नहीं बेचने की बात कही है।
कुछ समय पहले उन्होंने गेम स्टॉप के शेयर्स की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया कि गेमस्टोंक। इसी के बाद इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी आ गई। गेम स्टॉप अमेरिका की वीडियो गेम रिटेलर है। करीब 6 महीने तक जिस स्टॉक का भाव 3 डॉलर यानी करीब 200 रुपए था, सिर्फ 20 दिनों में 325 डॉलर यानी 23,694 हजार रुपए हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मस्क का बयान इस पर काम कर गया।