BSE सेंसेक्स में 800 अंकों की भारी गिरावट, 5 मिनट में 2 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

मु्ंबई- भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट है। BSE सेंसेक्स 800 अंक गिर कर 59,104 पर पहुंच गया है। पहले ही 5 मिनट में मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए घट गया है। बाजार की गिरावट में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स का योगदान है।  

आज सुबह BSE सेंसेक्स करीबन 150 अंक गिरकर 59,857 पर खुला था। कल यह 59,984 अंक पर बंद हुआ था। आज गिरावट के साथ खुलने पर बाजार में 800 अंक (0.9%) की आगे और गिरावट आई जिससे BSE सेंसेक्स 59,104 पर पहुंच गया। इसी के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंकों की गिरावट (1.05%) के साथ 17,669 पर पहुंच गया।  

बाजार में गिरावट में सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 11 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं जबकि 19 शेयर्स गिरावट में हैं। इसमें कल की तरह आज भी बैंकिंग शेयर्स पिटे हैं। निफ्टी बैंक में आज 0.55%जबकि फाइनेंशियल में 0.66% की गिरावट आई है। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 22 शेयर्स में गिरावट है जबकि 28 शेयर्स बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। ICICI बैंक 1%, एक्सिस बैंक 2%, कोटक महिंद्रा बैंक 2% गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज भी 2% गिरावट के साथ 2,564 रुपए पर पहुंच गया है।  

मार्केट कैप कल 261 लाख करोड़ रुपए था जो आज 2 लाख करोड़ रुपए घटकर 259 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। कल मार्केट कैप में 4.80 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई थी। पिछले 8 दिनों में मार्केट कैप में 16 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई है। यानी हर दिन 2 लाख करोड़ की गिरावट रही है।  

इससे पहले कल मासिक और साप्ताहिकएक्पायरी भी बाजार की थी। बॉम्बे स्टॉकएक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स कल 1,158 अंकों(1.89%) की गिरावट के साथ 59,984 अंक परबंद हुआ। यह सेंसेक्स का पिछले 20 दिनों कासबसे निचला स्तर था। 8 अक्टूबर को इसने 60हजार का लेवल टच किया था। इसी तरह निफ्टी मेंकरीबन 353 अंकों (1.94%) की गिरावट रही। यह17,857 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक औरनिफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस का इंडेक्स 2% केकरीब टूटा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *