अब अमेजन आपके घर के पास आएगा, खुद जाकर लाना होगा सामान
मुंबई- अमेजन अब आपके घर के पास आएगा और वहीं पर आपको सामान लेना होगा। हालांकि इस सामान की बुकिंग ऑन लाइन ही करनी होगी। यह सामान आपको बुक करने से दो से तीन घंटे के भीतर मिल जाएगी। आप चाहें तो सुबह 6 से रात 12 तक इस सामान को ले सकते हैं।
यह सेवा देश के कई पिन कोड्स में लाइव हो गई है। हालांकि इन ऑर्डर को डिलिवरी के समय कैश देकर नहीं लिया जा सकता है। यानी ऑन लाइन ही आपको पेमेंट करना होगा। दरअसल ग्रॉसरी सेगमेंट में अमेजन बड़ा दांव खेल रही है। इस मॉडल के जरिए आप ऑन लाइन ऑर्डर दे सकते हैं और अपने नजदीकी स्टोर से जाकर सामान ले सकते हैं। ई-ग्रॉसरी सेगमेंट में बड़े –बड़े कॉर्पोरेट घराने हैं और इनके बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। इसमें टाटा वाली बिग बॉस्केट, वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और रिलायंस की जियो मार्ट प्रमुख हैं।
अमेजन ने अमेरिका यही काम किया है। ग्राहक अमेजन फ्रेश पर ऑन लाइन ऑर्डर दें और सामान को अपने नजदीकी होल फूड्स स्टोर से ले लें। अमेजन ने 2017 में होल फूड्स को 13 अरब डॉलर में खरीदा था। अमेजन फ्रेश ऑन लाइन ग्रॉसरी ऑर्डर की शुरुआत बंगलुरू से की गई है। बंगलुरू में अभी यह सुविधा फ्री है। आप यहां पर अपने नजदीकी स्टोर से जाकर दो से तीन घंटे में सामान ले सकते हैं।
अमेजन का ऑन लाइन ग्रॉसरी ऑर्डर के लिए फ्री स्टोर पिक अप एक नया मॉडल देश में है। विश्व में भारत ग्रॉसरी स्टोर के मामले में सबसे आगे है। ग्रॉसरी के मार्केट में बिग बॉस्केट सबसे बड़ा है। इसके पास 37% बाजार हिस्सेदारी है। अमेजन के पास 15%, ग्रोफर्स के पास 13%, फ्लिपकार्ट के पास 11% और जियो मार्ट के पास 4% बाजार की हिस्सेदारी है।
सभी ग्राहकों को 600 रुपए के ऑर्डर पर दो से तीन घंटे का फ्री समय मिलेगा, जिसमें वे अपने सामान ले सकते हैं। इससे कम नीचे के ऑर्डर के लिए 29 रुपए डिलिवरी चार्ज लिया जाएगा। अमेजन फ्रेश पर ग्राहक दो से तीन घंटे की डिलिवरी के विकल्प को चुन सकते हैं। साथ ही अमेजन फ्रेश पर कम से कम ऑर्डर का कोई नियम नहीं है।
पिछले हफ्ते ही अमेजन ने अपने प्राइम ग्राहकों को जानकारी दी थी कि अब होल फूड्स डिलिवरी के लिए उन्हें चार्ज देना होगा। ऑन लाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को काफी लंबे समय तक इंतजार करना होता है। कई मामलों में तो ग्राहकों को हफ्तों तक इंतजार करना होता है।
फरवरी में अमेजन ने अपने दो ग्रॉसरी प्रोडक्ट को एक में मिला दिया था। इसमें एक पैंट्री था और दूसरा फ्रेश था। अमेजन फ्रेश शुरु में प्राइम नाऊ ऐप के रूप में लांच किया गया था। अब यह दो से तीन घंटे की सेवा के रूप में लांच किया गया है। प्राइम नाउ ऐप को अब पूरी दुनिया में बंद कर दिया गया है। बिग बॉस्केट, ग्रोफर्स और फ्लिपकार्ट सहित सारी कंपनियां अब एक्प्रेस डिलिवरी कर रही हैं। यानी घंटे भर में सामान पहुंचा रही हैं। जबकि स्विगी भी 35-40 मिनट में सामान दे रही है। पिछले दो हफ्तों से ग्रोफर्स ने 15 मिनट में डिलिवरी सेवाओं को बंगलुरू जैसे शहरों में शुरू किया है।

