ब्लिंकट से सावधान, सफोला का एक्सपायर ओट्स का करता है सप्लाई, हो सकता है खतरा

मुंबई- अगर आप ब्लिंकट से कोई सामान मंगा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डिलीवरी प्लेटफॉर्म ग्राहकों को एक्सपायर सामानों की सप्लाई कर रहा है। खासकर वह भी खाने वाली सामानों का जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है।

ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 52 का है। यहां रहने वाले प्रभात शुक्ला ने पिछले हफ्ते सफोला का मसाला ओट्स मंगाया था। कंपनी ने इसे तुरंत डिलीवर कर दिया। जब इस पैकेट को देखा गया तो यह कई सालों का पुराना पैकेट एकदम गंदी स्थिति में था। हालांकि, बाद में जब इसकी तारीख देखी गई तो यह पैकिंग फरवरी, 2025 की थी। यानी एक साल से भी ज्यादा पुरानी। इस पर एक्सपायरी तारीख जनवरी, 2026 थी।

ब्लिंकट या सफोला ने इसकी कोई जांच नहीं की और इसे ग्राहक को पहुंचा दिया। जब इस पैकेट पर शक हुआ तो पता चला कि यह तो एक्सपायर हो चुका है। स्थिति यह है कि ग्राहकों को खाने का सामान देने वाला ब्लिंकट एकदम अंधों की तरह सामानों की सप्लाई कर रहा है। भले ही इससे ग्राहक का स्वास्थ्य बिगड़ जाए या फिर उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़े।

इस समय युवाओँ में डिलीवरी का जोरदार चलन है। घर पर महज कुछ मिनट में आने वाले यह प्रोडक्ट कभी कभार आपके स्वास्थ्य को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप जब भी कोई प्रोडक्ट मंगाएं, कम से कम ब्लिंकट से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *