इस साल स्टार्टअप कंपनियों की रहेगी धूम, आईपीओ से 50,000 करोड़ जुटाने की उम्मीद

मुंबई- वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता, देशों के बीच व्यापार समझौतों को लेकर हो रही देरी और तनाव के बीच भारतीय बाजार में इस साल कंपनियां आईपीओ से रिकॉर्ड 2.50 लाख करोड़ रुपये की रकम जुटा सकती हैं। पिछले साल 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाया गया था।

इस साल अब तक बड़े निर्गम में फ्रैक्टल ने 2,833 करोड़ रुपये, शैडोफाक्स ने 1,907 करोड़, अमागी मीडिया ने 1,788 करोड़ और भारत कोकिंग ने 1,068 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस साल जनवरी से लेकर अब तक अनिश्चतताओं के बावजूद 5 कंपनियों ने आईपीओ से 8,806 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पिछले साल इसी अवधि में 7 कंपनियों ने 6,113 करोड़ रुपये जुटाए थे।

2025 में स्टार्टअप आईपीओ के लिए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद2026 में नई पीढ़ी की तकनीकी कंपनियों के सार्वजनिक लिस्टिंग की ओर बढ़ने की गति और भी मजबूत दिखाई दे रही है। 20 स्टार्टअप पहले ही सेबीके साथ अपने मसौदादाखिल कर चुके हैंजबकि 24 स्टार्टअप अपने आईपीओ योजनाओं को अंतिम रूप देने के विभिन्न चरणों में हैं। इस साल स्थिति में बदलाव आने की संभावना है क्योंकि सार्वजनिक बाजार के निवेशक नई पीढ़ी की तकनीकी कंपनियों में निवेश करते समय मजबूत बुनियादी बातोंलाभप्रदता और कम नकदी खपत को प्राथमिकता देंगे।

2026 में सूचीबद्ध होने की योजना बना रही नई पीढ़ी की कंपनियां मिलाकर करीब 50,000 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं। इनमें प्रमुख रूप से फोनपे 13,500 करोड़, जेप्टो 12,000 करोड़, ओयो 6,650 करोड़, शिपरॉकेट 2,342 करोड़ और बोट 1,500 करोड़ रुपये है।पिछले साल स्टार्टअप कंपनियों ने कुल 35,600 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें प्रमुख रूप से लेंसकार्ट 7,278 करोड़, ग्रो 6,632 करोड़ रुपये, मीशो 5,421 करोड़, पाइन लैब 3,900 करोड़ और फिजिक्सवाला ने 3,820 करोड़ रुपये जुटाए थे।


विश्लेषकों के मुताबिक, 2025 में लिस्ट हुई नई पीढ़ी की कंपनियों का लिस्टिंग के बाद का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, जो सार्वजनिक बाजार के निवेशकों के लिए ठोस रिटर्न का संकेत देता है। ऐसे में यह क्षेत्र अब अधिक परिपक्व माना जा रहा है।

बड़े घरेलू और विदेशी संस्थान आईपीओ पोर्टफोलियो में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों की भागीदारी बढ़ रही है। जबकि बड़े फ्री फ्लोट और लिस्टिंग के बाद शेयरों की बिक्री उभरते बाजारों के निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *