मुकेश अंबानी बोले , यहां निवेश करने पर होगा फायदा, बैंक में पैसा रखने से मुनाफा नहीं

मुंबई- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ‘ब्लैक रॉक’ के CEO लैरी फिंक के बीच कल खास बातचीत हुई। इस दौरान मुकेश अंबानी ने भारतीय अर्थव्यवस्था और नई टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा भरोसा जताया। अंबानी ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी को दुनिया के किसी भी दूसरे देश से बेहतर तरीके से अपनाता है, इसलिए हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं लैरी फिंक ने भारत के युवाओं को अपने देश पर भरोसा करने और उसी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

मुकेश अंबानी ने भारतीयों को निवेश का मंत्र देते हुए कहा कि हर नागरिक को ‘कंपाउंडिंग’ (मुनाफे पर मुनाफा) की ताकत का फायदा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैंक अकाउंट में साधारण ब्याज पर पड़ा पैसा कंपाउंडिंग नहीं है। शेयर बाजार में लगा पैसा ही असली कंपाउंडिंग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चर्चा करते हुए अंबानी ने कहा कि भारत तकनीक को दूसरों से बेहतर अपनाता है, इसलिए हमें AI से डरने की जरूरत नहीं है। वहीं लैरी फिंक ने कहा कि भारत की बड़ी आबादी के लिए AI विकास का इंजन बनेगा। यह पुरानी नौकरियों को बदलेगा और नए रोजगार पैदा करेगा। भारत कई विकसित देशों के मुकाबले तकनीक को अपनाने में आगे है।

लैरी फिंक ने कहा की कि अगले 10 सालों तक भारत 8% से 10% की ग्रोथ रेट से बढ़ेगा। वहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि अगले दशक तक भारत ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा। मुकेश अंबानी ने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय में वे देश में 100 नई रिलायंस जैसी कंपनियां बनते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का पेड़ अब फल देने लगा है। हमारी नीतियां स्थिर और टिकाऊ रही हैं, जिसका फायदा अब दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *