अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 55 साल की गर्लफ्रेंड से किए शादी, इटली में सजी बारात

मुंबई- अमेजन के फाउंडर और दुनिया के चौथे सबसे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस (60) आज अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज (55) से इटली के वेनिस शहर में शादी करने जा रहे हैं। जेफ अपनी दूसरी शादी पर करीब 50 मिलियन डॉलर यानी 450 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं।

समारोह में शामिल होने डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप सहित कई बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे हैं। इस शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही हैं। इस शादी में करीब 200-250 वीआईपी मेहमान शामिल हो रहे हैं। वेनिस के एयरपोर्ट पर 90 प्राइवेट जेट्स उतरे हैं।

मेहमानों की लिस्ट में ओपरा विनफ्रे, बिल गेट्स, किम और ख्लोए कार्दशियन, ओरलैंडो ब्लूम, क्वीन ऑफ जॉर्डन, इवांका ट्रंप, जारेड कुशनर, लियोनार्डो डिकैप्रियो, मिक जैगर जैसे इंटरनेशनल सेलेब्रिटी शामिल हैं।वेनिस की नहरों में प्राइवेट बोट्स और वॉटर टैक्सी से मेहमान होटल से वेन्यू तक का सफर कर रहे हैं।

शादी के लिए सांचेज को अलग-अलग आउटफिट में देखा गया। शादी समारोह की शुरुआत शहर के ओल्ड चर्च से हुई। वेडिंग सेरेमनी इटली के वेनिस शहर में हो रही है। शादी के लिए वॉटर टैक्सी बुक की गई हैं। मेहमान इस तरह की कैनाल्स के जरिए वेनिस टूर कर रहे हैं।

शादी का वेन्यू पहले वेनिस के कैनारेजियो इलाके में तय किया गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों और स्थानीय लोगों के विरोध के चलते इसे बदलकर पुराने किले ‘हॉल ऑफ द आर्सेनाले’ में कर दिया गया। स्थानीय लोग बेजोस की शादी का विरोध कर इसे ‘बिलियनेयर का प्लेग्राउंड’ बता रहे हैं। उनका कहना है कि वेनिस पहले से ही ओवरटूरिज्म और महंगाई की मार झेल रहा है। अमीरों की ऐसी पार्टियां शहर की असली परेशानियों से ध्यान भटका देती हैं।

बेजोस और लॉरेन की सगाई अगस्त 2023 में इटली में हुई थी। इस पार्टी में बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और क्रिस जेनर जैसे गेस्ट पहुंचे थे। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया था। उन्होंने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी थी। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *