मारुति सुजुकी की कारें 8 अप्रैल से 62,000 रुपये तक हो जाएंगी महंगी
मुंबई- मारुति सुजुकी की कारें 8 अप्रैल से 62 हजार रुपए तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने कहा, कच्चे मैटेरियल और ऑपरेशनल लागत के बढ़ने की वजह से यह फैसला किया है। कंपनी ने 2025 में अब तक तीसरी बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं।
पहली बढ़ोतरी जनवरी 2025 में हुई थी, जिसमें कंपनी ने 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। दूसरी बार फरवरी 2025 में मॉडल के आधार पर 1 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सेलेरियो मॉडल में ₹32,500 तक हुई थी। अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों, हुंडई मोटर इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मर्सिडीज बेंज,रेनो इंडिया, किआ मोटर्स, होंडा BMW मोटर्स और ऑडी जैसी कंपनियां भी इसी महीने से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी हैं।
सभी कंपनियों का दावा है कि इनपुट कॉस्ट और लॉजिस्टिक्स में बढ़ोतरी के चलते उनके उत्पादन की लागत बढ़ रही है। इस कारण कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं। कंपनियों के इस फैसले का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा, खासकर उन ग्राहकों पर जो नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं।