13,000 रुपये सैलरी, रिश्वत से 21 करोड़ कमाकर गर्लफ्रेंड को दिया 4 बीएचके फ्लैट

मुंबई- महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 करोड़ 59 लाख का घोटाला उजागर हुआ है। यहां के एक सरकारी कर्मचारी ने करोड़ों की धांधली करके BMW कार और बाइक खरीदी। यहां तक कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को 4BHK फ्लैट गिफ्ट किया। यह कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था और उसकी तनख्वाह सिर्फ 13,000 रुपये थी।

छत्रपति संभाजीनगर जिले में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया। हर्षल कुमार अनिल क्षीरसागर नाम के इस कर्मचारी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे चुराए।

क्षीरसागर केवल 23 साल का है। वह फरार है। यशोदा जयराम शेट्टी (उम्र 38 साल ) उनके पति जीवन करियप्पा विजेंडा (उम्र 47) गड़िया विहार आरोपी का नाम है। नंदीग्राम कॉलोनी के खेल अधिकारी तेजस दीपक कुलकर्णी (उम्र 36) की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, दिशा फैसिलिटीज प्राइवेट ने फरवरी 2022 से हर्षल को कॉन्ट्रैक्ट ऑपरेटर के रूप में नियुक्त किया। वहीं 2023 में वेब मल्टी सर्विसेज ने यशोदा शेट्टी को क्लर्क के रूप में चुना।

हर्षल कुमार ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एडमिनिस्ट्रेशन के नाम पर खुले खाते पर खेल उपनिदेशक के फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन बैंक से लेनदेन कर लिया। चूंकि इस खाते में सरकारी पैसा जमा होता था। ऐसे में किसी भी लेन-देन के लिए उप खेल निदेशक के हस्ताक्षर वाले चेक की जरूरत होती थी।

आरोपी हर्ष कुमार क्षीरसागर, यशोदा शेट्टी और उसके पति बीके जीवन ने बैंक को जाली दस्तावेज दिखाकर इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट कर ली। इसके बाद हर्षल ने छह महीने में 21 करोड़ 59 लाख रुपये का घोटाला किया। वित्तीय अपराध शाखा ने इस मामले में यशोदा और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी हर्षल कुमार लग्जरी कार लेकर फरार है।

हर्षल कुमार ने घोटाले के पैसे से अपनी प्रेमिका के लिए एयरपोर्ट के सामने एक सोसायटी में चार बेडरूम का अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट खरीदा है, जो शहर का हाई प्रोफाइल इलाका माना जाता है। एक और दो बेडरूम का लग्जरी फ्लैट एक दोस्त को दे दिया गया। घोटाले के चार महीने बाद हर्षल ने 1.30 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार और 32 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू दोपहिया बाइक खरीदी। शहर के एक मशहूर जौहरी से हीरे जड़ित चश्मा भी बनवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *