यूपीआई से इस साल नवंबर तक 15,547 करोड़ हुआ लेनदेन, 223 लाख करोड़

मुंबई- यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानि UPI के जरिए जनवरी से नवंबर-2024 तक 15,547 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान 223 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। वित्त मंत्रालय ने कहा, UPI के जरिए ट्राजैक्शन का नया रिकॉर्ड है।

मंत्रालय ने कहा कि UPI पर दुनियाभर का भरोसा बढ़ता जा रहा है। फिलहाल UPI का 7 देशों में इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें UAE, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरिशस शामिल हैं।

UPI को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, नवंबर में UPI के जरिए 1548 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इस दौरान 21.55 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल नवंबर के मुकाबले ट्रांजैक्शन की संख्या में 38% की बढ़ोतरी हुई। एक साल में ट्रांजैक्शन की राशि 24% बढ़ी है।

नवंबर 2023 में UPI के जरिए 1,123 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे और इसके जरिए 17.40 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। नवंबर 2024 में डेली एवरेज ट्रांजैक्शन की बात करें को यह 51 करोड़ 60 लाख रहा और रोजाना औसतन 71,840 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। हालांकि, ये आंकड़े अक्टूबर-2024 के रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन से कम थे।

NPCI के अनुसार, अक्टूबर में UPI के जरिए 1,658 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए थे। इस दौरान 23.50 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। अप्रैल 2016 में UPI की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक किसी एक महीने में किया गया सबसे ज्यादा और सबसे बड़ा ट्रांजैक्शन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *