फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, भाजपा गठबंधन की वापसी, 152 सीटें मिलने की उम्मीद

मुंबई- महाराष्ट्र में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एक बार फिर से राज्य में भाजपा गठबंधन का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक, सत्तारूढ़ दल को 144 से 152 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, कांग्रेस गठबंधन भी बहुमत के करीब पहुंच सकता है।

राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। बहुमत के लिए 145 की जरूरतक होती है। फलोदी के अनुमान में दोनों गठबंधनों में कड़े मुकाबले की उम्मीद है। ऐसे में चुनाव परिणाम के अंत तक पलड़ा किसी की भी तरफ जा सकता है। मतगणना 23 नवंबर को होगी। फलोदी सट्टा बाजार को सटीक अनुमान के लिए जाना जाता है। हालांकि, वह इस साल राजस्थान में भाजपा की वापसी की उम्मीद करने में विफल हो गया था।

इस चुनाव में भाजपा ने जहां बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया, वहीं कांग्रेस एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया। भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना 81 सीटों पर और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 59 सीटों पर लड़ रही है। कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 उम्मीदवार उतारे हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार उम्मीदवारों की संख्या में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल 4,136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में 3,239 से अधिक है। इन उम्मीदवारों में से 2,086 निर्दलीय हैं। 9.70 करोड़ मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *