स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की संपत्तियां 83 फीसदी बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये पर
मुंबई- खुदरा निवेशकों के बढ़ने और बाजार की तेजी से स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 2023-24 में 83 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 2.43 लाख करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले यह 1.33 लाख करोड़ रुपये था।
आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में स्मॉलकैप में फोलियो की संख्या 81 लाख बढ़कर 1.9 करोड़ हो गई है जो एक साल पहले 1.09 करोड़ थी। इस दौरान स्मॉलकैप इंडेक्स में 60 फीसदी की तेजी आई है। विश्लेषकों का मानना है कि स्मॉलकैप स्कीम चालू वित्त वर्ष में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। हालांकि, हालिया सेबी की चेतावनी के कारण इस फंड से निकासी भी हुई है। बावजूद इसके इसमें निवेशकों का विश्वास बना हुआ है। सेबी के नियमों के मुताबिक, फंड मैनेजरों को कुल पोर्टफोलियो का स्मॉलकैप शेयरों में कम से कम 65 फीसदी का निवेश करना होता है।