काइनेटिक ने लांच की ई-लूना, 70,000 कीमत, 10 रुपये में 100 किलोमीटर
मुंबई- काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड को ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट से सेल कर रही है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2024 से शुरू कर दी थी। इसे 500 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपए (एक्स शोरूम) है।
इस ई-लूना की लागत 10 पैसे प्रति किलोमीटर है। यानी यह 100 किलोमीटर 10 रुपए की कॉस्ट में चलती है। गरीब, सर्विस क्लास और 20 से 25 हजार रुपए तक की सैलरी वाले लोगों के लिए यह वरदान है। टू व्हीलर मार्केट में इसको बहुत अच्छा रिस्पांस मिलेगा।’
ई-लूना पांच कलर- मलबरी रेड, ओशियन ब्लू, पर्ल यलो, स्पार्कलिंग ग्रीन और नाइट स्टार ब्लैक कलर में अवेलेबल है। कंपनी ने इसमें 2 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी स्वैपेबल है। इसमें 2 Watt की मोटर दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 110 km तक होगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक मोपेड पर 5 साल की वारंटी दे रही है।
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर ई-लूना की रेंज 110 km है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी इस गाड़ी के साथ एक पोर्टेबल चार्जर भी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें दोनों सिरों पर कॉम्बी ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोपेड का कुल वजन 96 किलो है।