मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अदाणी भारत के सबसे अमीर कारोबारी
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर गौतम अदाणी अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया में अब अदाणी 12वें सबसे रईस कारोबारी हैं। अंबानी 13वें स्थान पर हैं। इससे पहले दिसंबर में अदाणी 15वें स्थान पर और अंबानी 14वें स्थान पर थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अदाणी की नेटवर्थ 97.6 अरब डॉलर है। सालाना आधार पर उनकी संपत्ति 13.3 अरब डॉलर बढ़ी है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 अरब डॉलर है। अंबानी की संपत्ति सालाना आधार पर 66.5 करोड़ डॉलर बढ़ी है। शीष 50 में अन्य भारतीय शापूर मिस्त्री 34.6 अरब डॉलर के साथ 38वें और शिव नाडर 33 अरब डॉलर के साथ 45वें स्थान पर हैं।