दुनिया के 500 अमीरों की पहली छमाही में बढ़ी 852 अरब डॉलर संपत्ति 

मुंबई- दुनिया भर के 500 अमीरों की संपत्ति इस साल की पहली छमाही (जनवरी-जून) के बीच 852 अरब डॉलर बढ़ी है। 2020 में कोरोना के बाद किसी भी छमाही में यह सर्वाधिक बढ़त है। साथ ही ब्लूमबर्ग के अरबपतियों के इंडेक्स में सभी की संपत्ति में औसतन हर दिन 1.4 करोड़ डॉलर की बढ़त हुई है। 

आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी तेजी की वजह से अरबपतियों की संपत्ति में जमकर इजाफा हुआ है। इस दौरान अमेरिकी शेयर बाजार एसएंडपी 500 में 16 फीसदी और नैस्डॉक 100 में 39 फीसदी की तेजी आई है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क और मेटा के मार्क जकरबर्ग की संपत्ति सबसे अधिक बढ़ी है। मस्क की संपत्ति इस दौरान 96.6 अरब डॉलर जबकि जकरबर्ग की 58.9 अरब डॉलर बढ़ी है।  

भारत के गौतम अदाणी को इस दौरान 60.2 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। साथ ही एक दिन में सर्वाधिक 20.8 अरब डॉलर का घाटे का रिकॉर्ड भी अदाणी के नाम रहा है जो हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद 27 जनवरी को हुआ था। अदाणी इस समय दुनिया के अमीरों में 21 वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 60 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी 92 अरब डॉलर के साथ 13वें स्थान पर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *