अदाणी के शेयरों में गिरावट के बाद भी भारतीय बाजार पांचवें स्थान पर

मुंबई- अदाणी समूह के शेयरों की बिकवाली के दौरान फ्रांस से कुछ समय के लिए पिछड़ने के बाद बाद भारत ने मूल्य के हिसाब से दुनिया के शीर्ष इक्विटी बाजारों में पांचवें स्थान पर फिर से कब्जा कर लिया है। भारत का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 3.15 लाख करोड़ डॉलर था, जो फ्रांस से अधिक है। सूची में ब्रिटेन सातवें स्थान पर है। इस सूची में प्रत्येक देश में प्राथमिक लिस्टिंग वाली कंपनियों के संयुक्त मूल्य को दर्शाया जाता है। 

आय वृद्धि के परिदृश्य से दक्षिण एशियाई देश के शेयरों में मजबूती आई है। जिन्होंने पिछले दो वर्षों से अधिकांश वैश्विक प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि भारत के बाजार का कुल मूल्य 24 जनवरी की तुलना में अब भी लगभग 6% कम रहा। अदाणी शेयरों में बिकवाली शुरू होने से एक दिन पहले बाजार वर्तमान की तुलना में अधिक मजबूत थे। हालांकि निवेशकों का विश्वास बहाल करने के लिए समूह की ओर से उठाए गए कदमों से इसके शेयरों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन अदाणी समूह मार्केट कैप में पहले की तुलना में लगभग 120 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 

नवंबर महीने के बाद भारतीय शेयर बाजारों से धन निकालने के बाद विदेशी निवेशक इस महीने के 9 फरवरी तक सात में से दो सत्रों के दौरान शुद्ध खरीदार रहे। यह खरीद फरवरी की शुरुआत में पूंजीगत खर्च बढ़ाने की सरकार की योजना के बाद की गई थी। जबकि केंद्रीय बैंक ने पिछले सप्ताह ब्याज दर में वृद्धि की धीमी गति का भी संकेत दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *