डी मार्ट के दमानी ने 1200 करोड़ रुपये में खरीदा मुंबई में 28 फ्लैट  

मुंबई- डी-मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी के पारिवारिक सदस्यों और एसोसिएट्स ने मुंबई में 1,238 करोड़ रुपए में 28 हाउसिंग यूनिट्स खरीदी हैं। यह डील इसलिए भी अहम बताई जा रही है, क्योंकि बजट-2023 की एक अनाउंसमेंट के चलते 1 अप्रैल से सुपर लग्जरी प्रॉपर्टीज की बिक्री पर असर पड़ने का अनुमान जताया गया है। बजट में हाउसिंग प्रॉपर्टी सहित लंबे समय में संपत्ति की बिक्री से हुए कैपिटल गेन्स के री-इन्वेस्टमेंट पर 10 करोड़ रुपए की सीमा लगा दी गई है। फिलहाल, इस समय ऐसी कोई सीमा लागू नहीं है। 

डॉक्युमेंट्स में दिखाया गया है कि कुछ प्रॉपर्टीज कंपनियों के नाम पर भी खरीदी गई हैं। भारत के टॉप रिटेलर्स में से एक राधाकिशन दमानी, उनके एसोसिएट्स और कंपनियों द्वारा खरीदा गया टोटल कारपेट एरिया 1.82 लाख स्क्वायर फीट है, जिसमें 101 कार पार्किंग की जगह भी शामिल है। इस डील से जुड़े सभी लेनदेन 3 फरवरी 2023 को रजिस्टर्ड किए गए थे। 

दमानी ने मुंबई के वर्ली में एनी बेसेंट रोड पर स्थित थ्री सिक्सटी वेस्ट के टॉवर B में अपार्टमेंट्स खरीदे हैं। जिसके सेलर बिल्डर सुधाकर शेट्टी हैं, जिन्होंने प्रोजेक्ट के रिडेवलपमेंट के लिए रियल एस्टेट डेवलपर विकास ओबेरॉय के साथ पार्टनरशिप की थी। इनमें से ज्यादातर अपार्टमेंट्स का कारपेट एरिया 5,000 स्क्वायर फीट और कॉस्ट औसतन 40-50 करोड़ रुपए है। 

सुधाकर शेट्टी की कंपनी स्काईलार्क बिल्डकॉन इस प्रोजेक्ट में पार्टनर है। उसने 2019 में DHFL (अब पिरामल फाइनेंस) से 1,000 करोड़ रुपए का लोन 14.22% की ब्याज दर और 72 महीने की अवधि (48 महीने के मोरेटेरियम और 24 महीने के रिपेमेंट पीरियड) के लिए लिया था। प्रॉपस्टैक के डेटा के मुताबिक, ओबेरॉय 360 वेस्ट में की यूनिट्स को गिरवी के लिए उपलब्ध कराया गया था। 

दरअसलनए प्रावधान के लागू होने से पहले हम 31 मार्च 2023 तक कई लग्जरी होम डील्स के रजिस्ट्रेशन की उम्मीद कर सकते हैं।’ बता दें कि इस डील से पहले राधाकिशन दमानी और उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने 2021 में मुंबई के पॉश मालाबार हिल इलाके में 1,001 करोड़ रुपए में एक इंडिपेंडेंट हाउस खरीदा था। जिसका रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2021 को किया गया था। 

इससे पहले राधाकिशन दमानी के डीमार्ट ने भी 400 करोड़ रुपए की 7 प्रॉपर्टीज खरीदी थीं। राधाकिशन दमानी का डीमार्ट 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में है। डीमार्ट ने मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसी जगहों पर प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। रिटेलर आमतौर पर प्रॉपर्टीज को लीज पर लेने के बजाय खरीदता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *