2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगा बायजू, बैलेंसशीट ऑडिट में भी हुई देरी 

मुंबई- एडटेक संस्थान बायजू ने कहा है कि वह 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह उसके कुल 50,000 कर्मचारियों के अनुपात में 5 फीसदी होगा। जिन विभागों से छंटनी होगी उनमें उत्पाद, कंटेंट, मीडिया और टेक हैं। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021 की बैलेंसशीट ऑडिट करने में 18 महीने की देरी की है। एक बयान में इसने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2023 तक फायदे में आने के लिए इस तरह का बदलाव कर रही है। 

कंपनी ने कहा कि निवेशकों और अन्य शेयर धारकों के हित में फैसला लेते हुए कंपनी राजस्व में मजबूत वृद्धि करना चाहती है। इसके इस कदम से मार्च, 2023 में बैलेंसशीट पर सकारात्मक असर दिख सकता है। कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों की छंटनी से उसकी वृद्धि पर कोई असर नहीं होगा। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 600 कर्मचारियों को निकाल दिया था। कंपनी के  

संस्थापक बायजू रविंद्रन ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में 10 हजार करोड़ रुपये का राजस्व रहा है, लेकिन यह ऑडिट नहीं हुआ है। मार्च, 2021 में यह 2,280 करोड़ रुपये था। जबकि 4,588 करोड़ रुपये का घाटा था। हाल के महीने में इसे कुछ जांच का भी सामना करना पड़ा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *