त्योहारी सीजन में आम आदमी को झटका, कर्ज के बाद सीएनजी और पीएनजी होंगी महंगी
मुंबई- त्योहारी सीजन में आरबीआई के कर्ज महंगे होने के बाद एक और झटका ग्राहकों को लगा है। प्राकृतिक गैस की कीमतें शुक्रवार को 40 फीसदी महंगी हो गई। इससे सीएनजी और पीएनजी दोनों गैस की कीमत बढ़ जाएगी। ओल्ड फील्ड से निकलने वाली गैस के लिए पहले 6.1 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स (एमएमबीटीयू) भुगतान किया जाता था। अब यह बढ़कर 8.57 डॉलर हो गया है।
तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। इसके बाद नए फील्ड और अन्य फील्ड जैसे रिलायंस इंडट्र्ीज और इसकी भागीदार बीपी ने भी गैस की कीमत 9.92 डॉलर एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 12.6 डॉलर एमएमबीटीयू कर दिया है। अप्रैल, 2019 के बाद कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है।
प्राकृतिक गैस का उपयोग इलेक्ट्रिसिटी का निर्माण करने, खाद बनाने और इसे सीएनजी में बदलने के काम आता है। सीएनजी का उपयोग गाड़ियों के लिए जबकि पीएनजी का उपयोग रसोई के लिए किया जाता है। सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमत एक साल में 70 फीसदी बढ़ी हैं। सरकार गैस की कीमत हर 6 महीने में तय करती है। एक अप्रैल और एक अक्तूबर को तय होगी है। इस आधार पर एक अक्तूबर से 31 मार्च तक कीमतें ऊंची रहेंगी।