अक्तूबर में शेयर बाजार में 11 दिन रहेगी छुट्टी, जानिए कब बंद रहेगा बाजार
मुंबई- अक्तूबर महीने में देश के शेयर बाजारों में 11 दिन की छुट्टी रहेगी। इस तरह से 31 दिन के महीने में केवल 19 दिन ही कारोबार होगा। शेयर मार्केट में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को कामकाज नहीं होता। इसके अलावा अगले महीने 2 और 24 अक्टूबर को भी शेयर मार्केट बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार की छुट्टी होगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को दशहरा के चलते शेयर बाजार में छुट्टी होगी।
1 अक्टूबर, 2023 : रविवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी। जबकि दो अक्तूबर को गांधी जयंती के कारण छुट्टी रहेगी। सात अक्तूबर शनिवार और आठ अक्तूबर को रविवार के दिन बाजार बंद रहेगा। 14 अक्तूबर को फिर शनिवार और 15 अक्तूबर को रविवार के कारण बाजार बंद रहेगा। इसके बाद 21 अक्तूबर को शनिवार और 22 अक्तूबर को रविवार के कारण बाजार बंद रहेगा।
इसी तरह से 24 अक्तूबर के दिन दशहरा है। इस कारण बाजार बंद रहेगा। इसके बाद महीने के अंतिम शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। 28 अक्तूबर को शनिवार और 29 अक्तूबर को रविवार पड़ेगा। ऐसे में शेयर बाजार में अगर आप कारोबार कर रहे हैं तो आपको केवल 19 दिन ही मिल पाएगा।