उत्तर प्रदेश में फिर बाबा की वापसी, भाजपा 205 के पार, बसपा 10 से नीचे

मुंबई- उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को डेढ़ घंटे पूरे हो चुके हैं। रुझानों में भाजपा को बहुमत हासिल हो गया है। भाजपा ने 203 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।

यहां भाजपा को 241 सीटों पर बढ़त है जबकि सपा 100 और बसपा 7 सीटों पर बढ़त बनाई है। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया और रामपुर से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने वाराणसी में EVM पर हुए विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें ट्रेनिंग के लिए ले जाई जा रही थीं। गलती वाराणसी के एडीएम की थी, जिसने राजनीतिक दलों को इस ड्रिल के बारे में जानकारी नहीं दी और पार्टियों ने जानकारी न होने के चलते सवाल उठाया।

लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे। यूपी के 9 एग्जिट पोल में योगी को स्पष्ट बहुमत बताया गया है। इनके मुताबिक भाजपा को 250 सीटें मिलने का अनुमान है और सपा 135 तक सिमट जाएगी। ये भी जान लेना जरूरी है कि पिछले 20 साल में आए 4 एग्जिट पोल का क्या हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *