सेंसेक्स 370 पॉइंट्स बढ़ा, निवेशकों को ढाई लाख करोड़ का फायदा

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 370 पॉइंट्स बढ़कर 57,671 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 256.93 लाख करोड़ रुपए है। मंगलवार को यह 254.76 लाख करोड़ रुपए था।

निवेशकों को आज ढाई लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। सेंसेक्स के 95 शेयर्स अपर और 188 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनन शेयर्स की कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा का उतार-चढ़ाव नहीं हो सकता है। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 383 पॉइंट्स टूटकर 57,300 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114 अंक गिर कर 17,092 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स 332 अंक ऊपर 57,632 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 57,694 का ऊपरी और 57,590 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 में से 29 शेयर्स तेजी में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले में एकमात्र लार्सन एंड टुब्रो है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और बजाज फाइनेंस 1-1% ऊपर हैं।

इनके अलावा SBI, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, HDFC बैंक, ITC, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, HDFC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, NTPC और विप्रो के भी स्टॉक तेजी में हैं। TCS, अल्ट्राटेक, इंफोसिस, एयरटेल, डॉ. रेड्डी, नेस्ले, ICICI बैंक के शेयर्स भी ऊपर हैं।

39 स्टॉक एक साल के ऊपरी और 17 एक साल के निचले स्तर पर हैं। कुल लिस्टेड कंपनियों में से 564 के शेयर्स नीचे और 1,745 के स्टॉक ऊपर कारोबार कर रहे हैं। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75 पॉइंट्स बढ़कर 17,166 पर है। यह 17,194 पर खुला था और 17,164 का निचला तथा 17,210 का ऊपरी स्तर इसका था।

इसके नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिडकैप इंडेक्स बढ़त में हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक्स में से 34 तेजी में और 7 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में ONGC, आयशर मोटर्स, डिवीज लैब और हिंदुस्तान यूनिलीवर हैं। बढ़ने वालों में कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *