इस शेयर ने 3 महीने में दिया 2 हजार पर्सेंट का फायदा, देखिए कौन है   

मुंबई- किसी सस्ते शेयर में निवेश करना काफी जोखिम का काम माना जाता है क्योंकि इस तरह के स्टॉक में किसी पॉजिटीव या निगेटिव खबर पर सर्किट पर सर्किट लगते नजर आ सकते हैं। SEL मैन्युफैक्चरिंग इस तरह का एक स्टॉक है।  

स्म़ॉलकैप सेगमेंट का यह सस्ता शेयर पिछले 3 महीने में 2 हजार पर्सेंट बढ़ा है। 16 नवंबर को यह शेयर 9.75 रुपए था जो अब 209.85 पर है। इसके भाव पर नजर डालें तो पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 172.75 रुपे से बढ़कर 209.85 रुपए पर आ गया है। इस अवधि में इसमें 21.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।  

पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में इस स्टॉक में अपर सर्किट लगता नजर आया है। वहीं 2022 में अब तक SEL मैन्युफैक्चरिंग का स्टॉक 72 रुपए से बढ़कर 209.85 रुपए पर आ गया है। 2022 में अब तक इस शेयर ने 190 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। पिछले 2 महीने में यह 24.95 रुपए से बढ़कर 209.85 रुपए पर आ गया है। इस अवधि में इस स्टॉक ने 7 गुना से ज्यादा मुनाफा दिया है।  

ऐसे में अगर किसी ने 1 हफ्ते पहले इस स्मॉलकैप स्टॉक में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसको 1.21 लाख रुपए मिल रहे होते। इसी तरह अगर किसी ने इस स्टॉक में 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसे 2.90 लाख रुपए मिल रहे होते। वहीं अगर किसी ने 2 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसको अपने 1 लाख रुपए के बदले 8.40 लाख रुपए मिल रहे होते। 

इसी तरह अगर किसी ने 3 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाए होते तो आज उसका यह एक लाख रुपया 21 लाख से ज्यादा हो जाता। SEL एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका वर्तमान मार्केट कैप सिर्फ 6 करोड़ रुपे है। वर्तमान में यह अपने ऑलटाईम हाई के करीब नजर आ रहा है। इसका एक साल का निचला स्तर 1.35 रुपए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *