पिछली बार की तुलना में इस बार महंगे बिके ये खिलाड़ी, जानिए इनके बारे में
मुंबई- विकेटकीपर केएल भरत को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। भरत के लिए दिल्ली, चेन्नई ने बोली लगाई। पिछले सीजन में खिलाड़ी को RCB ने 20 लाख में खरीदा था। शाहबाज अहमद को 2.40 करोड़ में RCB ने खरीदा। इनके लिए RCB, KKR, हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को RCB ने 20 लाख में खरीदा था। अहमद लेग स्पिन भी कर लेते हैं और तेजी रन बनाने में भी माहिर है।
20 लाख के बेस प्राइस वाले हरप्रीत बरार को 3.80 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। बरार के लिए RCB, पंजाब, गुजरात और कोलकाता ने बोली लगाई थी। पिछले सीजन में भी युवा तेज गेंदबाज को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा था। 40 लाख के बेस प्राइस वाले राहुल तेवतिया को 9 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए RCB, CSK और गुजरात ने बोली लगाई थी। पिछले साल राजस्थान ने राहुल को 3 करोड़ में खरीदा था।
40 लाख के बेस प्राइस वाले शिवम मावी को 7.25 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा। मावी के लिए कोलकाता, पंजाब, बेंगलुरु और लखनऊ ने बोली लगाई। आईपीएल 2021 में भी KKR ने युवा तेज गेंदबाज को 3 करोड़ में खरीदा था।