शाहरूख खान 9 करोड़ में बिके, पंजाब किंग्स ने खरीदा  

मुंबई- 40 लाख बेस प्राइस वाले शाहरुख खान को 9 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। शाहरुख को अपने साथ जोड़ने KKR, CSK और पंजाब ने बोली लगाई। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने शाहरुख को 5.25 करोड़ में खरीदा था। 

ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को 6.50 करोड़ में SRH ने खरीदा। युवा खिलाड़ी को खरीदने के लिए SRH, पंजाब और गुजरात के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पिछले सीजन उनको SRH से खेलते हुए 55 लाख मिलते थे। 

रियान पराग को 3.80 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पराग के लिए राजस्थान, दिल्ली, चेन्नई, गुजरात ने बोली लगाई थी। पिछले सीजन में उनको RR की ओर से खेलते हुए 20 लाख मिलते थे। राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।  

पुणे के ओपनर के लिए कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले सीजन उनको कोलकाता के लिए खेलते हुए 60 लाख मिलते थे। 20 लाख के बेस प्राइस वाले डिवॉल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। ब्रेविस के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई और मुंबई ने बोली लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *