जानिए पटना की इस लड़की के बारे में, करोड़ रुपए की मिली नौकरी   

मुंबई- अगर आपको ड्रीम जॉब पाना है तो उसके लिए लगातार कोशिश जारी रखना होगा। पटना की संप्रति यादव ने यह साबित किया है। उन्हें गूगल ने सालाना 1.10 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है।  

संप्रति यादव का सपना शुरू से गूगल में काम करने का था। उन्होंने 2021 में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से आईटी में बीटेक किया। कैंपस प्लेसमेंट में उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी मिल गई। सैलरी भी काफी अट्रैक्टिव थी। लेकिन, उनका सपना गूगल में काम करने का था। इसलिए उन्होंने अपना रिज्यूमें गूगल को भेजा। 

उनका रिज्यूमे देखने के बाद गूगल ने उनका इंटरव्यू लेना शुरू किया। 9 राउंड के इंटरव्यू के बाद आखिर संप्रति यादव को कामयाबी मिली। गूगल ने उन्हें नौकरी की पेशकश की, जिसका सालाना पैकेज 1.10 करोड़ रुपए है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्हें लंदन में पोस्टिंग मिली है। उन्हें गूगल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पॉजिशन दी है। संप्रति यादव गूगल में काम करने का मौका मिलने से बहुत खुश हैं। 

यादव ने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि पहली कोशिश में ही मुझे इतना ज्यादा पैकेज मिल जाएगा। हां, मुझे हमेशा इस बात का यकीन था कि मुझे कुछ अच्छा मिलेगा। उनका सपना बचपन से ही इंजीनियर बनने का था। 12वीं क्लास में उन्होंने अपना यह लक्ष्य पक्का कर लिया। 

करियर में ऊंचाई पाने के लिए दिनरात पढ़ाई करना जरूरी नहीं है। यह बात संप्रति यादव ने साबित कर दी है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना 8 घंटे तक पढ़ती थीं। उनकी मां ने गणित में एमएससी किया है। इसलिए उन्हें गणित में अपनी मां की मदद हमेशा मिलती रही। उनके दोस्तो और टीचर्स ने भी हमेशा उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। 

यह पूछने पर कि इतनी बड़ी उपलब्धि कैसे हासिल की, उन्होंने कहा, “हमें हमेशा कड़ी मेहनत जारी रखना चाहिए। हमारा लक्ष्य तय होना चाहिए। अगर आप जमकर मेहनत करते हैं तो ऐसी उपलब्धि आपके लिए मुश्किल नहीं है। यादव की दिलचस्पी खेल और संगीत में भी है। स्टूडेंट के रूप में वह डिबेट्स और कविता की प्रतियोगिता में हिस्सा लेती थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *