LIC ने अपने दो प्लान के पेंशन में की 10-12% की बढ़ोत्तरी
मुंबई- भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी दो लोकप्रिय प्लान की पेंशन में 10-12% की बढ़ोत्तरी की है। इस वजह से अब यह प्लान और आकर्षित हो गई हैं। कंपनी की जीवन अक्षय प्लान (857) एवं जीवन शांति (858) के पेंशन में एक फरवरी 2022 से यह बढ़त लागू होगी। एक तरफ जहां पर बैंक की ब्याज दरें निचले स्तर पर हैं, वहीं पर LIC ने अपने दोनों प्रोडक्ट में पेंशन की दरों में वृद्धि की है।
फाइनेंशियल सलाहकार बताते हैं कि दोनों प्रोडक्ट जीवन अक्षय (857) एवं जीवन शांति (858) वर्तमान समय में पेंशन प्राप्त करने की सबसे अच्छी पॉलिसी हैं। पहले न्यू जीवन अक्षय (857) पर 60 वर्ष की उम्र पर 10 लाख जमा करने पर वार्षिक पेंशन 53,350 रुपए मिलती थी। अब 1 फरवरी 2022 से यह पॉलिसी लेने पर वार्षिक पेंशन 58,150 रुपए मिलेगी।
इसी तरह न्यू जीवन शांति (857) पर 60 वर्ष की उम्र पर 10 लाख जमा करने पर पांच वर्ष बाद वार्षिक पेंशन 72,200 रुपए मिलती थी। यह अब बढ़कर 80,600 रुपए मिलेगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 30 साल की उम्र में यह प्लान लिया है तो आपको अब पेंशन 58,900 रुपए मिलेगी। पहले यह 53,600 रुपए होती थी।
40 साल की उम्र में यह 53,900 की जगह 59,300 और 50 साल की उम्र में 54,300 की जगह 59,700 रुपए हो गई है। न्यू जीवन शांति एक सिंगल इन्वेस्टमेंट प्लान है। इसके लिए 30 से 79 साल के लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। इस पर 5.36 से 10.54% का गारंटी रेट्स मिलता है। इसमें 10 तरह का पेंशन विकल्प चुन सकते हैं। इसके तहत सिंगल और जॉइंट् दोनों तरह के प्लान हैं। इस प्लान में पति या पत्नी के अलावा पिता, माता, बच्चों या पोतों को भी शामिल कर सकते हैं। पेंशनर की मौत पर कम से कम गारंटी 105% की होती है।
जीवन अक्षय प्लान में पेंशन तुरंत शुरू हो जाती है। इसमें पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर मिलती है। 10 प्रकार से पेंशन विकल्प को चुन सकते हैं। इसमें उम्र की सीमा 30 से 100 साल तक है। इस प्लान में अगर आप 40 साल में आते हैं तो पहले 53,050 रुपए पेंशन सालाना मिलती थी। अब यह 57,750 रुपए मिलेगी।
50 साल की उम्र में 53,350 रुपए की जगह 58,150 रुपए की पेंशन मिलेगी। 80 साल की उम्र में आपको 55,550 की जगह 60,750 रुपए की पेंशन मिलेगी। दूसरी ओर, भारत में निजी बीमा कंपनियों ने अपने सभी प्रोडक्ट के प्रीमियम रेट में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही हैं। इन कंपनियों ने प्रीमियम में 15% की वृद्धि करने के बाद बीमा रेगुलेटर IRDAI से 25% तक की इसे बढ़ाने की मांग कर रही हैं।