वेदांत फैशन का IPO 8 फरवरी को होगा बंद, 824 से 866 रुपए है भाव 

मुंबई- वेदांत फैशन का IPO कल से खुल गया है। कंपनी ने शेयर का भाव 824 से 866 रुपए तय किया है। इश्यू 8 फरवरी को बंद होगा। निवेशक कम से कम 17 शेयर्स के लिए इसमें बोली लगा सकते हैं।  

इससे पहले एंकर निवेशकों ने गुरुवार को इस कंपनी में 945 करोड़ रुपए का निवेश किया। इनको 966 रुपए के भाव से 1.09 करोड़ शेयर्स जारी किए गए हैं। इन निवेशकों में HDFC लाइफ, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एक्सिस फंड, गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर, फिडिलिटी, नोमुरा, अबूधाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मोर्गन स्टेनली, कोटक महिंद्रा फंड और आदित्य बिड़ला आदि हैं।  

31 मार्च 2021 के वित्तवर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 625 करोड़ रुपए और 132 करोड़ रुपए का फायदा था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा यानी मौजूदा हिस्सेदारी अपना हिस्सा बेचेंगे। दूसरी ओर, बोट भी IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी 2 हजार करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखी है। इसमें वारबर्ग पिनैकस अपना हिस्सा बेचेगी जो करीबन 700-800 करोड़ रुपए का होगा।  

नई दिल्ली की इस कंपनी का वैल्यूएशन पिछले साल अप्रैल में 2,200 करोड़ रुपए था। इसमें वारबर्ग की हिस्सेदारी 36% जबकि समीर मेहता और अमन गुप्ता की 28-28% है। इसमें पूरी तरह से मौजूदा हिस्सेदार हिस्सा बेचेंगे। कंपनी 3,149 करोड़ रुपए के शेयर बेचेगी। इनमें केदारा कैपिटल आदि हैं। कंपनी के पास 546 ब्रांड आउटलेट हैं। 

देश के 212 शहरों में ये फैले हुए हैं। यह कंपनी मान्यवर, मोहे, मेबाज और मंथन जैसे ब्रांड चलाती है। सितंबर 2021 तक इसके पास कुल 1.2 मिलियन वर्ग फुट रिटेल फुटप्रिंट था। 30 सितंबर 2021 की छमाही में इसका रेवेन्यू 387 करोड़ और फायदा 98 करोड़ रुपए था। उधर, अडाणी विल्मर के शेयर की लिस्टिंग 8 फरवरी को होगी। इसका इश्यू 17 गुना भरा था। 30 सितंबर 2021 की छमाही में इसे 357 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। इसका रेवेन्यू 24,957 करोड़ रुपए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *