सेंसेक्स 25 पॉइंट्स बढ़कर 58800 पर पहुंचा, IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट

मुंबई- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 25 पॉइंट्स बढ़कर 58,800 पर पहुंच गया है। IT कंपनियों के शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 770 पॉइंट्स गिर कर 58,788 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 219 अंक टूटकर 17,560 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 214 शेयर अपर और 85 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इन स्टॉक में एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट आ सकती है न बढ़त हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 267.98 लाख करोड़ रुपए है जो कल 268.25 लाख करोड़ रुपए था।

सेंसेक्स आज 130 पॉइंट्स ऊपर 58,918 पर खुला था। पहले घंटे में इसने 58,935 का ऊपरी और 58,475 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 9 बढ़त में और 21 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में विप्रो 2% नीचे है जबकि इंफोसिस, TCS, HCL टेक और टेक महिंद्रा के शेयर्स 1-1% से ज्यादा गिरे हैँ।

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, डॉ. रेड्‌डी, मारुति, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एयरटेल के भी शेयर गिरावट में हैं। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में ITC, टाटा स्टील, सनफार्मा, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक और SBI हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.80 पॉइंट्स गिर कर 17,557 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,590 पर खुला था और 17,593 का ऊपरी तथा 17,480 का निचला स्तर बनाया। इसका नेक्स्ट 50, निफ्टी फाइनेंशियल और निफ्टी बैंक इंडेक्स तेजी में है। मिडकैप इंडेक्स नीचे है।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 25 गिरावट में और 25 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में हीरो मोटो कॉर्प, टाटा कंज्यूमर, विप्रो, TCS और HCL टेक हैं। बढ़ने वाले में ONGC, टाटा स्टील, हिंडालको, पावरग्रिड और ग्रासिम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *