सेंसेक्स 500 पॉइंट्स गिरा, निवेशकों को 2 लाख करोड़ का घाटा

मुंबई- शेयर बाजार में मंगलवार से शुरू हुई गिरावट आज भी जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 पॉइंट्स गिर कर 58,818 पर कारोबार पर कर रहा है। निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपए का आज घाटा हुआ है।

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 427 पॉइंट्स (0.72%) गिर कर 59,037 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंक (0.79%) गिरकर 17,617 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स आज 14 पॉइंट्स नीचे 59,023 पर खुला था और यही इसका पहले घंटे में ऊपरी स्तर भी था। इसका निचला स्तर 58,749 का था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं और 20 गिरावट में हैं। सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर्स में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्‌डी, विप्रो और HCL टेक हैं। इनके साथ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक बैंक, HDFC बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, TCS भी गिरावट में हैं।

बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में मारुति, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एयरटेल, रिलायंस और SBI हैं। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 268.50 लाख करोड़ रुपए है। सेंसेक्स के 223 स्टॉक अपर और 262 लोअर सर्किट में कारोबार कर रहे हैं। इसका मतलब यह हुआ कि एक दिन में इनमें एक तय सीमा से ज्यादा की न तो गिरावट हो सकती है और तेजी आ सकती है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73 अंक गिर कर 17,543 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी 17,575 पर खुला था और इसका उपरी स्तर 17,599 जबकि निचला स्तर 17,520 था। इसके 50 शेयर्स में से 18 बढ़त में और 31 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। इसके मिडकैप, नेक्स्ट 50, बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स नीचे हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर में JSW स्टील, हिंडालको, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा हैं। निफ्टी के बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में ONGC, मारुति, सिप्ला, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *