शाम 7.30 बजे होगा बिपिन रावत का अंतिम संस्कार, बेटियों ने चूमा पिता का सिर

मुंबई- तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में CDS जनरल बिपिन रावत के साथ जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का कुछ देर बाद अंतिम संस्कार होगा। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को आर्मी के बेस अस्पताल से शंकर विहार में उनके आवास ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार 7.30 बजे होगा। उसके पहले उनका पार्थिव शरीर आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। लिड्‌डर को अंतिम विदाई देने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी भी पहुंच चुके हैं। कुछ देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका संस्कार किया जाएगा।

CDS जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। आम जनता कारज मार्ग स्थित आवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकती है। सैन्यकर्मी दोपहर 12:30 से 13:30 बजे के बीच अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *