गूगल ने कहा, दीवाली तक लांच करेंगे जियो का नया फोन
मुंबई- जियोफोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कर दिया है। पिचाई ने कहा कि हमने रिलायंस के साथ मिलकर मेड फॉर इंडिया अफोर्डेबल स्मार्टफोन तैयार किया है। इसमें स्मार्टफोन की तरह फीचर्स मिलेंगे। फोन दिवाली तक लॉन्च किया जाएगा।
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के नतीजों के बाद पिचाई ने जियोफोन नेक्स्ट की लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 से काफी प्रभावित रहा है, लेकिन इसी दौरान फीचर फोन से स्मार्टफोन पर शिफ्ट होने वाले ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में फीचर फोन से स्मार्टफोन में शिफ्ट होने वाले ग्राहकों के लिए जियोफोन नेक्स्ट एक शानदार स्मार्टफोन साबित होगा।
फोन की लॉन्चिंग 3 नवंबर को भी हो सकती है। इस दिन छोटी दिवाली है। कंपनी ने 2 दिन पहले ‘मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ का वीडियो जारी किया था। इसमें बताया गया कि कैसे जियोफोन नेक्स्ट लाखों भारतीयों के जीवन को बदलने को बदलने की ताकत रखता है। स्मार्टफोन प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। प्रगति OS को जियो और गूगल की टीम ने तैयार किया है। जियोफोन नेक्स्ट का प्रोसेसर क्वालकॉम ने तैयार किया है।
इसकी मदद से यूजर अपने डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे ऐप ओपन करना, उसमे मैनेज करना आदि। इसके साथ अपनी भाषा में कमांड देकर इंटरनेट की मदद से डेटा सर्च कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को तेज आवाज में सुन पाएंगे। यानी यूजर को कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। इससे अलग-अलग भाषाओं में सुनने का ऑप्शन भी मिलेगा। इसकी मदद से यूजर अपनी मनपसंद भाषा में स्क्रीन को ट्रांसलेट कर पाएंगे। ये फीचर यूजर को उसकी पसंदीदा भाषा में कंटेंट को पढ़ने की परमिशन भी देगा।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इस कैमरे के साथ फोटोग्राफी के लिए पोर्ट्रेट, नाइट, ब्लर बैकग्राउंड, लो लाइट जैसे कई मोड्स मिलेंगे। इसमें प्री-लोडेड कस्टम इंडियन ऑग्मेंटेड रियलटी फिल्टर्स भी मिलेंगे। फोन में कई सारे प्री-लोडेड एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे। यूजर प्ले स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड भी कर पाएंगे। फोन में जियो के ऐप्स भी मिलेंगे।