बिड़ला म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया निफ्टी IT ETF, 28 अक्टूबर तक कर सकते हैं निवेश

मुंबई- आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड ने निफ्टी IT ETF नाम से नया फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किया है। यह एक ओपन एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है। यह निफ्टी IT TRI (टोटल रिटर्न इंडेक्स) को ट्रैक करेगा। यह फंड 20 अक्टूबर को खुला है और 28 अक्टूबर को बंद होगा। 

निफ्टी IT (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) इंडेक्स फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के तरीके का उपयोग करता है। यह इंडेक्स भारतीय IT सेक्टर के बेंचमार्क के रूप में काम करता है। इसमें 10 IT कंपनियां होती हैँ। यह सभी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्टेड कंपनियां हैं। यह मुख्य रूप से लार्ज कैप इंडेक्स होता है जो तिमाही आधार पर रीबैलेंस करता है।  

इसमें कोई भी स्टॉक 33% से ज्यादा नहीं होता है। रीबैलेंसिंग के समय टॉप 3 स्टॉक का वेटेज मिलाकर 62% से ज्यादा नहीं होता है। निफ्टी IT इंडेक्स ने सभी समय में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड के MD एवं CEO ए. बालासुब्रमणियन ने कहा कि पिछले कुछ सालों से IT और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट सेवाओं के लिए भारत ने एक पसंदीदा गंतव्य स्थान के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। भारत में इस सेक्टर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश यानी एफडीआई में 44% का योगदान रहा है।  

नैस्कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा अनुमान है कि भारतीय IT सेक्टर का सालाना रेवेन्यू 2025 तक 350 अरब डॉलर का हो जाएगा। सरकार भी इस सेक्टर को इंसेंटिव दे रही है। यह इंसेंटिव न केवल फास्ट ट्रैकिंग डिजिटल इंडिया की पहल के लिए, बल्कि समृद्ध, PLI (प्रोत्साहन इंसेंटिव) और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को लॉन्च के रूप में भी शुरू किया गया है। यह सभी पहल इस सेक्टर के लिए फायदेमंद है।  

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान इस सेक्टर ने मजबूत बिजनेस ग्रोथ का प्रदर्शन किया है और इनके शेयर्स ने अच्छा रिटर्न भी दिया है। भारत IT के एक ग्लोबल हब के रूप में उभर रहा है, इसलिए बिड़ला का यह नया फँड निवेशकों को टॉप IT कंपनियों की ग्रोथ में शामिल होने के लिए एक अवसर प्रदान कर रहा है।   

इस NFO में कम से कम 500 रुपए का निवेश किया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि 2025 तक भारत में 90 करोड़ एक्टिव इंटरनेट ग्राहकों की संख्या होगी। इससे ई-कॉमर्स से लेकर फिनटेक, क्लाउड कंप्यूटिंग और सोशल मीडिया सहित सभी सेगमेंट में ग्रोथ दिखेगी। इसके अतिरिक्त 2035 तक नई एज की टेक्नोलॉजी का एडाप्शन होगा। इससे भारत की सालाना ग्रोथ रेट में 1.3% का योगदान होगा। डिजिटल ट्रांसफार्मेशन में कई सारे कारणों से रफ्तार बढ़ेगी। इससे IT कंपनियां मजबूत ग्रोथ करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *