बैंक ऑफ बड़ौदा पर 2 करोड़, इंडसइंड बैंक पर 1 करोड़ की पेनाल्टी, SBI पर 50 लाख की फाइन

मुंबई-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 14 बैंकों पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लगाया है। इसमें निजी और सरकारी दोनों बैंक हैं। यह जुर्माना नियमों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया है। बैंकिंग रेगुलेटर रिजर्व बैंक समय-समय पर इस तरह की स्क्रूटनी करता है और बैंकों पर फाइन लगाता है। हाल के समय में भी निजी और सरकारी बैंकों पर 5 करोड़ रुपए तक की फाइन रिजर्व बैंक लगा चुका है।   

बुधवार को रिजर्व बैंक ने इस तरह का आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर 50 लाख रुपए की फाइन लगाई गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा पर 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा है। इंडसइंड, क्रेडिट सुइस, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 1-1 करोड़ रुपए का चार्ज लगाया गया है।  

पंजाब एंड सिँध बैंक पर परसों 25 लाख रुपए की फाइन लगाई गई थी। रिजर्व बैंक ने बताया कि इन बैंकों ने उसके आदेशों के तमाम प्रोविजन का पालन नहीं किया। यह प्रोविजन गैर बैंकिंग संस्थानों को उधारी देने से संबंधित था। दरअसल बैंकों ने केंद्रीय डाटाबेस में बड़े लोन वाले खातों की जानकारी नहीं दी थी। साथ ही लोन और एडवांस के नियमों का भी इन्होंने पालन नहीं किया।  

रिजर्व बैंक ने कहा कि जब उसने स्क्रूटनी की तो पाया कि बैंकों ने रेगुलेशन के प्रोविजन का पालन नहीं किया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। बैंको ने इस संबंध में जो जवाब दिया, उसके आधार पर रिजर्व बैंक ने इन पर जुर्माना लगाने का फैसला किया। इसी के बाद बुधवार को कुल 14 निजी और सरकारी बैंकों पर रिजर्व बैंक ने 50 लाख से 2 करोड़ रुपए तक की पेनाल्टी लगा दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *