लिस्टिंग में पिट गए कल्याण और सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक के शेयर
मुंबई– बाजार के खराब सेंटिमेंट ने एक बार फिर निवेशकों कों निराश किया। कल्याण ज्वैलर्स और सूर्योदय बैंक के शेयर शुक्रवार को बाजार में डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। कल्याण ज्वैलर्स का शेयर इश्यू प्राइश से 15.05% नीचे 73.9 रुपए पर लिस्ट हुआ, जबकि IPO में शेयर का भाव 87 रुपए था। वहीं, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर भी 4% नीचे 293 रुपए पर लिस्ट हुआ है। IPO में इसका शेयर 305 रुपए के भाव पर मिला था।
कल्याण ज्वैलर्स का IPO 2.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके जरिए कंपनी ने 1,175 करोड़ रुपए जुटाए। इसके इसके लिए 800 करोड़ रुपए के शेयर जारी किए गए। इसके लिए एक शेयर का प्राइस 86-87 रुपए रखा गया था। यह 16 मार्च से 18 मार्च के दौरान खुला रहा। एक्सिस कैपिटल, सिटी ग्रुप, ICICI सिक्योरिटीज और SBI कैपिटल बुक रनिंग लीड मैनेजर्स रहे।
इस साल जून तिमाही में कंपनी के पास 21 राज्यों में 107 शोरूम थे। इसके अलावा 30 शोरूम मिडिल ईस्ट देशों में हैं। कल्याण ज्वेलर्स सोने और ज्वैलरी के उत्पादों की डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री करती है।

