पौने 3 करोड़ रुपए का मोबाइल फोन लेकर प्लेन में चढ़े, उतरे तो हवालात पहुंच गए
मुंबई– मोबाइल तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कर्नाटक के बंगलुरू स्थित केम्पेगौडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर करीब 206 आईफोन लेकर आये हुए दंपत्ति को सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आईफोनव की कीमत करीब 2.8 करोड़ रुपये है।
कैम्पेगौडा हवाईअड्डे पर अमेरिका पासपोर्ट रखने वाले भारतीय मूल के दंपत्ति एयर फ्रांस एएफ 194 विमान से शनिवार की सुबह उतरे। उसके पास से 205 आईफोन पकड़े गये। कस्टम अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से MUV और बैंकों के 37 कार्ड भी जब्त किये गये।
49 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 38 वर्षीय पत्नी के बैग में तस्कारी की वस्तु होने का संशय कस्टम अधिकारियों को हुआ। जिसके बाद अधिकारियों ने उनकी तलाशी जिसमें बड़े पैमाने पर काले बॉक्स मिले। इन बॉक्सेस में 206 आईफोन पाये गये। इनकी भारतीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 74 लाख 19 हजार 400 रुपये है।
ये दंपत्ति 13 फरवरी को मुंबई से फ्रांस के लिए निकले थे। वे बंगलुरू गये। उनके पास बड़ी संख्या में आईफोन थे। बंगलुरू में अंतर्राष्ट्रीय तस्करी के रैकेट से उनके तार जुड़े हुए हो सकते हैं। इस दंपत्ति के पास से 1 कार भी मिली है। इस कार का उपयोग वे तस्करी के सामान को ढोने के लिए करने वाले थे। कस्टम अधिकारियों ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।