रामदेव चलाते हैं 1.30 करोड़ रुपये की कार, जानिए कौन सी उनके पास हैं कारें
मुंबई- सोशल मीडिया पर इन दिनों रामदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाबा रामदेव नई ‘लैंड रोवर डिफेंडर 130’ कार चलाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार का बताया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में बाबा रामदेव कार चलाने से पहले उसका मुआयना करते दिख रहे हैं।
हालांकि रामदेव जिस कार को चला रहे हैं उसके बारे में यह स्पष्ट नहीं है कि इसे उन्होंने खरीदा है या नहीं। बताया जा रहा है कि बाबा जिस ‘लैंड रोवर डिफेंडर 130’ को चलाते नजर आ रहे हैं। कंपनी ने उसे भारत में फरवरी 2023 में लॉन्च किया था, और डिलीवरी हाल ही में शुरू हुई है।
योग गुरु रामदेव जिस नई ‘लैंड रोवर डिफेंडर 130’ कार चलाते नजर आ रहे हैं, उसकी कीमत करोड़ों में है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.30 करोड़ से 1.41 करोड़ के बीच है। बता दें, रामदेव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक महिंद्रा XUV700 SUV खरीदी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
रामदेव का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बड़ी संख्या में यूजर्स वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि रामदेव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बताया जाता है कि वो अपना अकाउंट खुद नहीं चलाते। इंस्टाग्राम पर रामदेव के 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।