तीसरी बार बढ़ा गैस का दाम, एक महीने में 100 रुपए बढ़ा

मुंबई– तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने तीसरी बार बढ़ोतरी की है। जिसके बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दाम 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपए तक का इजाफा किया गया है। 

फरवरी महीने में 3 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 

1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपए से 769 रुपए हुई और 25 फरवरी को 25 रुपए दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपए से 794 रुपए पर आ गई।

जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, दिसंबर में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। 

सरकार एक साल में प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदना होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *