बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने लांच किया कोरोना कवच पॉलिसी

मुंबई- देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (इरडा) के निर्देश के बाद कंपनियों ने इसे लांच करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने भी कोरोना कवच पॉलिसी लांच की है। इसके तहत कंपनी 447 से 5,630 रुपए के प्रीमियम की रेंज जारी की है। इसमें जीएसटी अलग से होगा।

कंपनी ने कहा कि कोरोना कवच की पॉलिसी उम्र, सम इंश्योर्ड और पॉलिसी की अवधि पर प्रीमियम तय होगा। अस्पताल में रोजाना के भर्ती पर 3 से 620 रुपए तक का प्रीमियम लागू होगा। इसमें जीएसटी अलग से लगेगा। इस पॉलिसी का सम इंश्योर्ड 50 हजार से 5 लाख रुपए होगा। इसमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार 3 से साढ़े तीन महीने के लिए विकल्प ले सकता है। या फिर 6 से साढ़े 6, 9 से साढ़े 9 महीने का विकल्प ले सकता है। इसमें एक परिवार के तीन लोग भी आ सकते हैं। इसमें 25,40 और 50 साल की उम्र के लोग शामिल हो सकते हैं।

आईआरडीएआई ने कहा है कि सभी जनरल और स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को यह पॉलिसी ऑफर करना होगी। इसे कोरोना काल में लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कोरोना संक्रमित पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती, भर्ती होने से पहले और बाद और घर में देखभाल सहित इलाज से जुड़े अन्य खर्चे कवर होंगे। हम आपको इस पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं।

इसमें क्या-क्या कवर होगा?

  • इसमें बेड का चार्ज, नर्सिंग चार्ज, ब्लड टेस्ट, PPE किट, ऑक्सीजन, ICU और डॉक्टर की कंसल्टेशन फीस कवर होती है। 
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले डोक्टर कंसल्टेशन, चेक अप और डाइग्नोसिस के खर्च शामिल होते हैं। ऐसे खर्चों पर अस्पताल में भर्ती होने से 15 दिन पहले तक का कवर मिलता है। 
  • इसमें अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 30 दिन बाद तक के मेडिकल खर्च पर कवरेज मिलता है।
  • अगर आपका कोरोना वायरस का इलाज घर पर चल रहा है, तो इसमें हेल्थ की मॉनेटरिंग और दवाइयों का खर्च 14 दिन तक के लिए कवर होता है।
  • इस पॉलिसी के तहत आयुर्वेद और उससे जुड़े इलाज पर खर्चों पर भी कवर मिलेगा। 
  • घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक एम्बुलेंस में ट्रांसफर करने को भी कवर किया जाता है। इसमें अपताल में भर्ती पर प्रति 2000 रुपए मिलेंगे।
  • इस पॉलिसी में आपके पास हॉस्पिटल डेली कैश कवर को ऐड करने का विकल्प रहता है। इसके तहत बीमा कंपनी रोजाना इंश्योरेंस की राशि का 0.5 फीसदी 24 घंटे लगातार भर्ती के हिसाब से देती है। यह सुविधा 15 दिन तक मिलती है। 
  • कितने समय के लिए और कितना मिलेगा कवर?

    कोरोना कवच पॉलिसी के लिए इंश्योरेंस की राशि न्यूनतम 50 हजार रुपए और अधिकतम 5 लाख रुपए (50,000 रुपए के मल्टिपल में) है। इंश्योरेंस की अवधि कम से कम 3.5 महीने, 6.5 महीने और 9.5 महीने हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *