लिंक्डइन के 70 करोड़ ग्राहकों के डेटा चोरी, फोन नंबर, पता, सैलरी की जानकारी लीक
मुंबई– आप लिंक्डइन (LinkedIn) प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तब आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। दरअसल, लिंक्डइन के 700 मिलियन (70 करोड़) से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने की खबर है। लीक में लिंक्डइन के करीब 92 फीसदी यूजर्स के डेटा शामिल हैं। इसमें यूजर्स का फोन नंबर, एड्रेस, लोकेशन और सैलरी जैसी निजी जानकारी की डिटेल शामिल है। डेटा का डार्क वेबसाइट पर बेचा जा रहा है।
सभी यूजर्स की लिंक्डइन से जुड़ी डिटेल डार्क वेब पर बेची जा रही है। हैकर्स ने डार्क वेब के पब्लिक डोमेन में एक मिलियन यूजर्स का डेटा पोस्ट किया है। हालांकि, डेटा लीक करने वाले हैकर्स की जानकारी सामने नहीं आई है। 9to5Google ने डेटा लीक को लेकर हैकर्स से संपर्क किया है। हैकर्स ने बताया है कि उसने LinkedIn API के जरिए इस डेटा को निकाला है। लीक डाटा सीट में यूजर्स के पासवर्ड शामिल नहीं हैं।
डेटा के लीक होने की जानकारी RestorePrivacy द्वारा सबसे पहले दी गई है। हालांकि, लिंक्डइन ने डेटा लीक होने की बात को गलत बताया है। उसका कहना है कि यह डेटा नेटवर्क स्क्रैप करके निकाला गया है। इसके बाद भी वो मामले की जांच कर रही है। लिंकडिन ने शुरुआती जांच के बाद कहा है कि किसी लिंकडिन मेंबर का निजी डेटा लीक नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि डेटा स्क्रैप करना लिंक्डइन की प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन है।
अप्रैल में 50 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक हुआ था इसी साल अप्रैल में लिंक्डइन ने 500 मिलियन (50 करोड़) यूजर्स के डेटा लीक की बात स्वीकर की थी। तब लीग हुए डेटा में यूजर्स का ई-मेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, पूरा नाम, अकाउंट आईडी, सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी समेत ऑफिस की डिटेल शामिल थी।